नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थानाक्षेत्र के बलाहा गांव में बुधवार शाम पैसों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर झड़प हो गई। यह झड़प वार्ड नंबर 10 में हुई, जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गए।

पहले पक्ष से शंभु सिंह के 32 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार को सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया गया।

दूसरे पक्ष से यमुना सिंह की पत्नी शारदा देवी, पुत्र उत्तम सिंह, उत्तम की पत्नी रेखा देवी और उनका पुत्र रिकेश कुमार घायल हुए हैं। इन सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में किया गया। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....