नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र में यूथ कांग्रेस के पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार की इनोवा कार और एक 16 चक्का ट्रक की टक्कर हो गई। यह घटना भगवान पेट्रोल पंप के पास हुई।

ललन कुमार पटना से भागलपुर की यात्रा कर रहे थे। जाम की वजह से उन्हें रास्ता बदलना पड़ा। उनका आरोप है कि ट्रक चालक काफी समय से उनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश कर रहा था। घटना के बाद उन्होंने खगड़िया और नवगछिया एसपी को सूचित किया। साथ ही भवानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

ट्रक चालक नथुनी राय ने अलग कहानी बताई। उन्होंने कहा कि वह रक्सौल से कोलकाता जा रहे थे। नेता ने पीछे से गाड़ी लाकर उनकी गाड़ी से सटा दी। इसके बाद नेता ने अपनी पहचान बताते हुए ट्रक को थाने में लगवा दिया।

भवानीपुर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार के अनुसार ट्रक को जब्त कर लिया गया है। सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 45 वर्षीय नथुनी राय को हिरासत में लिया गया। नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....