नवगछिया : भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने की। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री गौरव प्रकाश पटेल, क्षेत्रीय प्रभारी कुश पांडे और जिला प्रभारी सोनू शांडिल्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए युवाओं को भाजपा से जोड़ने पर जोर दिया।

बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता के नेतृत्व में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सम्मान का प्रतीक हैं। उनके प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....