नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र के मरवा गांव में एक दुखद घटना सामने आई। मरवा वार्ड नंबर 6 के 24 वर्षीय गोपाल कुमार चौधरी ने आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।
Total Downloads: 166
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने अनिल चौधरी के बगीचे में आम के पेड़ से लटका शव देखा। सूचना मिलते ही झंडापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया के अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
मृतक गोपाल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके तीन बहनें हैं, जिनमें एक अविवाहित है। उसके पिता कारे चौधरी मवेशी पालन और खेती से परिवार चलाते हैं। बड़ा भाई कन्हैया चौधरी प्राइवेट नौकरी के लिए परदेश में रहता है। छोटे भाई अमन और गैनु गांव में रहकर पिता की मदद करते हैं।

![]()
सूत्रों के अनुसार, गोपाल पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से बीमार था और नशे का आदी था। घटना से पहले उसने घर में विवाद किया और कीटनाशक खाने का प्रयास भी किया, लेकिन परिवार ने उससे जहर छीन लिया। इसके बाद वह घर से निकल गया और कुछ ही देर में उसका शव मिला।
थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
