नवगछिया : प्रखंड प्रमुख गौतम कुमार पर पंचायत समिति सदस्यों द्वारा लगाया गया आविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नवगछिया गोपाल कृष्ण की उपस्थिति में पंचायत समिति की बैठक के बाद मतदान हुआ। जिसमें आठ पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक में भाग लिया और उपप्रमुख गौतम कुमार के खिलाफ लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया।
Total Downloads: 166
वहीं उपप्रमुख सहित उनके पक्ष के पंचायत समिति सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। इस संबंध में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह ने कहा कि उपप्रमुख गौतम कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया था। उसके लिए बैठक में आठ सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।
उपप्रमुख एवं उनके सहयोगी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित नहीं हुए थे। इस प्रकार उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और यह पद रिक्त हो गया। उन्होंने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जब तिथि निर्धारित की जाएगी, उस तिथि पर उपप्रमुख का चुनाव होगा और नए सिरे से उपप्रमुख का चयन किया जाएगा। नवगछिया प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए हुए मतदान में आठ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

