नवगछिया । गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के बाद बाढ़ की स्थिति फिर से उत्पन्न हो गई है। जिससे कई विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी इसका असर पड़ने लगा है। फिर से बाढ़ आने से सैदपुर उच्च विद्यालय प्रांगण में बाढ़ का पानी पहुंच जाने से यहां पर पठन-पाठन बाधित हो गया है। जिससे शिक्षा विभाग को लिखित रूप से सूचना दी गई है।

वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया, हमलोगों की प्रतिनियुक्ति मध्य विद्यालय सैदपुर कर दी गई है। जहां पर हमलोग अपनी उपस्थिति बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार गंगा के जलस्तर बढ़ने के बाद तिनटंगा सुकटिया बाजार एवं सैदपुर सुकटिया बाजार का संपर्क खत्म हो गया है।

सैदपुर दुर्गा मंदिर 14 नंबर सड़क पर बने भमरा में भी पानी तेजी से बहने लगा है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चार विद्यालय बंद हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....