नवगछिया से चौधरीडीह तक बनने वाली फोरलेन सड़क की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) एजेंसी ने विभाग को सौंप दी है। फोरलेन दो हिस्सों में बनाया जाएगा। पहले चरण में नवगछिया से बरारी हाउसिंग बोर्ड कालोनी मोड़ तक, दूसरे चरण में बरारी हाउसिंग बोर्ड कालोनी मोड़ से चौधरीडीह तक।
फोरलेन सड़क परियोजना के तहत जीरोमाइल के पास एक नया फ्लाइओवर बनेगा, जिसकी लंबाई 1600 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी। इसके अलावा, गोपालपुर के पास एक और रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा। आरओबी की लंबाई 60 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी। सेंट टेरेसा स्कूल और हवाई अड्डे के पास व्हीकल अंडरपास और दो छोटे पुलों का निर्माण होगा। वहीं, जाह्नवी चौक और तेतरी के पास भी व्हीकल अंडरपास बनाया जाएगा।
नवगछिया जीरोमाइल से 14.130 किलोमीटर लंबी और 22 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क बनेगी। इस परियोजना का कुल अनुमानित खर्च 400 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें सड़क, फ्लाइओवर, वीयूपी (व्हीकल अंडरपास) और आरओबी का निर्माण होना है। नवगछिया से भागलपुर के बीच बनने वाली फोरलेन सड़क से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क का किया जाएगा निर्माण


