नवगछिया : प्रखंड के नवटोलिया गांव में दो सगी बहनों की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। इस मामले में जनसुराज नेता पवन चौधरी सहित 10-15 लोग पर उसकाने का आरोप लगाकर भवानीपुर थाना एएसआई जंगलेश्वर प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज करायी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 385
दरअसल दोनों बहनों की मौत के बाद ये लोग वहां के लोगों को प्रदर्शन और हंगामा करने के लिए उकसा रहे थे। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू पासवान ने बताया कि नेता सहित अन्य पर जनता को उसकाने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
