नवगछिया अनुमंडल में बाढ़ राहत राशि वितरण को लेकर लोगों में रोष है। प्रभावित परिवारों को 8,300 रुपए की राहत राशि नहीं मिल पाई है।

गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के वीरनगर में स्थिति सबसे खराब है। यहां अभी भी घरों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। प्रभावित परिवारों को न राहत राशि मिली है और न ही पॉलिथीन या अन्य जरूरी सामान।

सैदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया उदय राय का घर भी पानी में डूबा है। उन्होंने बताया कि वीर नगर में केवल 30-35 प्रतिशत लोगों को ही राशि मिली है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर एसडीओ तक को आवेदन दिए हैं।

कांग्रेस नेता शंकर सिंह अशोक ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिनके घर डूबे नहीं हैं, उन्हें भी राहत राशि मिल गई है। वहीं वास्तविक पीड़ित अब भी राहत से वंचित हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही राहत राशि और अन्य सुविधाएं नहीं मिलीं, तो वे आंदोलन करेंगे। अंचलाधिकारी पर भी कार्रवाई न करने का आरोप है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....