indexhgf

नवगछिया  : नवगछिया भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कोशिश शिक्षक विधान पार्षद चुनाव को लेकर विभिन्न स्कूलों में जाकर भाजपा के प्रत्याशी डॉ जगदीश चंद्र के पक्ष में प्रचार प्रसार किए. जिसमें कि वे तेजनारायण उच्च विद्यालय रगरा,  तिनटैंगा दियारा,  साहू परवत्ता,  सैदपुर उच्य विद्यालय, नगरह उच्य विद्यालय, रामधारी उच्य विद्यालय पकरा, धरहरा व अन्य कई स्कूलों में जाकर शुक्रवार को होने वाला कोशी शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर शिक्षक के बीच में गए और अपने पार्टी के प्रत्यासी प्रोफेसर डॉक्टर जगदीश चंद्र के लिए वोट मांगे इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, विजय चौधरी, गुंजन कुमार सिंह उर्फ सज्जन, ई शैलेन्द्र , चन्द्रकिशोर शर्मा, गुलाबी सिंह व अन्य कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *