नवगछिया : जोगबनी से ईरोड जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को सोमवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन से समारोहपूर्वक हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्थानीय सांसद अजय कुमार मंडल, विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल तथा रेल प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ट्रेन को रवाना किया।

यह ट्रेन नवगछिया स्टेशन पर एक घंटा 24 मिनट की देरी से पहुंची। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड के छात्रों ने आकर्षक प्रस्तुति दी।

सांसद अजय कुमार मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि नवगछिया को प्रधानमंत्री ने बड़ी सौगात दी है। अमृत भारत, वंदे भारत और राजधानी जैसी ट्रेनों के साथ-साथ कटारिया विक्रमशिला गंगा नदी रेल पुल का निर्माण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। जदयू की प्रदेश महासचिव अर्पणा कुमार ने कहा की इस ट्रेन से लोगों को काफी फायदा होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....