नवगछिया । एमएमजीएसवाई योजना में फर्जी कागजात जमा करने पर नवगछिया के संवेदक को ग्रामीण कार्य विभाग ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इस आशय की सूचना विभाग ने वेबसाइट पर सार्वजनिक की है। ठेकेदार पर आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 का ट्रेडिंग एंड प्रोफिट एंड लॉस स्टेटमेंट पर 752.64894 लाख अंकित किया गया है।
Total Downloads: 378
जबकि दूसरे स्टेटमेंट की जांच में पाया गया कि उसमें 53.98671 लाख प्रदर्शित हो रहा है। निविदा में फर्जी कागजात देने के कारण संवेदक को निविदा की तकनीकी बीड समिति ने अयोग्य घोषित करते हुए संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की अनुशंसा की थी।
संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने के लिए कारणपृच्छा किया गया। जिसमें संवेदक ने कहा कि साइबर कैफे द्वारा किसी अन्य संवेदक के बहकावे में आकर इस निविदा में फर्जी कागजात अपलोड कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्टीकरण के जवाब के बाद संवेदक को दो साल के लिए कालबाधित किया है।

