17190872_1842182906021954_2704391311518850273_n

Whatsapp group Join

नवगछिया: मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में कल 10 मार्च को स्थानीय बाल भारती स्कूल परिसर में बसंत फुहार की कार्यक्रम का आयोजन किया गया है  जिसमे कई नामी ग्रामी कवि भाग लेंगे और अपनी वाणी से लोगो होली की फुहारों से ओत प्रोत करेंगे जिसकी जानकारी वरुण केजरीवाल ने दी है कि उपरोक्त कार्यक्रम 10 मार्च की संध्या 7:00 बजे से बाल भारती (पोस्ट ऑफिस रोड) स्कूल प्रांगण में शुरू होगा। जिसमें दिल्ली, कानपुर, इटावा, लखनऊ और राजस्थान के कवियों को आमंत्रित किया गया है। जिनमें डॉक्टर कमलेश वसंत, गौरव चौहान, पद्मिनी शर्मा, हेमंत पांडे, प्रख्यात मिश्रा, कार्तिक शुक्ला, अंकित अनपढ़ इत्यादि कवि भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के लिए रवि सर्राफ को स्वागताध्यक्ष एवं सुभाष वर्मा को स्वागत मंत्री बनाया गया है तथा संयोजक वरुण केजरीवाल और संदीप सर्राफ गोविंद केडिया व दिनेश केडिया तथा सहसंयोजक विक्की केडिया और राकेश भरतिया को बनाया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *