भागलपुर। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समीक्षा भवन में सीजर मैनेजमेंट सिस्टम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भागलपुर जिले में द्वितीय चरण में 11 नवंबर को मतदान निर्धारित है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए अवैध धन, शराब और अवैध लेनदेन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

डॉ. चौधरी ने लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM) को निर्देश दिया कि वे जिले के सभी बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें कि 10 लाख रुपये से अधिक के सभी ट्रांजैक्शन और एक लाख रुपये या उससे ऊपर की नकद निकासी का दैनिक प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये से अधिक के लेनदेन की जानकारी आयकर विभाग को भी भेजी जाएगी।

इसके अलावा, व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग को निर्देश दिया गया कि वे एफएसटी (Flying Squad Team) और एसएसटी (Static Surveillance Team) के माध्यम से 50 हजार रुपये से अधिक नकद राशि लेकर चलने वालों से उसके स्रोत की जानकारी प्राप्त करें। संदिग्ध मामलों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

डीएम ने स्पष्ट किया कि लिकर पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू रहेगी। साथ ही, चुनाव के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा वस्तुओं का कृत्रिम भंडारण कर कीमत बढ़ाने की कोशिश पर भी रोक लगाने के लिए आपूर्ति विभाग को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *