index

नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय में गुरूवार को कोशी शिक्षक निर्वाचन के लिए हुए वोटिंग में शाम चार बजे तक में कुल 81 वोट में 68 वोट पड़े .पीठासीन अधिकारी सह जगदीशपुर बीडीओ चन्द्रभूषण गुप्ता ने बताया कि मतदान में साठ पुरूष व आठ महिला मतदाता मतदान में शामिल हुए .पहला मतदान उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के शिक्षक रामानंद पासवान ने किया .वोटिंग को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में भवानीपुर थाना के एएसआई अनिल सिंह डीएपी बल व महिला पुलिस  बल के साथ तैनात रहे. मतदान शांति पूर्ण संपन्न हुआ. मौके पर नाथनगर अंचलाधिकारी डीएसएस चौधरी, इमरान रजा सहित अन्य मौजूद थे .मतदान में प्रखंड के कुल आठ विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *