
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 385
नवगछिया : कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाला चुनाव आज शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. इसके लिए रंगरा प्रखंड कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया था. इस चुनाव में रंगरा प्रखंड के अंतर्गत कुल 27 मतदाता थे। जिनमें कुल 25 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्र पर प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था. दोपहर 12:00 बजे तक अधिकांश मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे. इस प्रकार चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
