नारायणपुर | भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में रविवार को एक शराबी ने पड़ोसी की दुकान पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई।
जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 10 में कृपा सिंधु सिंह की किराने की दुकान है। बताया जाता है कि पड़ोसी नीतीश कुमार नामक व्यक्ति दुकान पर बैठकर सिगरेट पीने लगा। इस बात को लेकर दुकानदार और शराबी के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई।
घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। भवानीपुर थाना प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि पड़ोसी शराबी द्वारा दुकान पर हंगामा करने की जानकारी मिली है। दुकानदार को आवेदन देने के लिए कहा गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


