नवगछिया : होली के मद्देनजर नवगछिया अनुमंडल में 90 स्थानों पर दंडाधिकारि व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है . भवानीपुर थाना में 10 जगहों पर, बिहपुर में 10 स्थानों पर , झंडापुर में 6, खरीक थाना में 6 ,ढोलबज्जा थाना में 5 जगह पर, कदवा थाना में 7 स्थानों पर ,परवत्ता थाना में 4 स्थानों पर, और नवगछिया थाना में 12 स्थानों पर, गोपालपुर थाना में 12 जगहों पर, इस्माइलपुर थाना में 4 जगहों पर, नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में होली के दौरान नवगछिया में एक नियंत्रित कक्ष स्थापीत किया जाएगा. जो कि 24 घंटे तक कार्य करेगा.वहीं कार्यापालक पदाधिकारी मृदूला कुमारी गुप्ता को इसके वरीय प्रभार में रहेगी. नियंत्रण कक्ष 11 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा. होली के दौरान चोरी छिपे शराब की बिकरी नहीं हो इसके लिए विषेश रूप से उत्पाद अधिक्षक के साथ साथ नवगछिया पुलिस को भी सघन थछापेमीरी करने को कहा है.
