
Total Downloads: 198
नवगछिया : यूपी की जीत का नवगछिया में जम कर जश्न मनाया गया. नवगछिया नगर उपाध्यक्ष मुकेश राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलुस निकाला और मिठाइयां भी बांटी. इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि जनता ने यूपी के गुंडा राज को सिरे से खारिज करते हुए मोदी जी और भाजपा पर भरोसा किया है. मोदी लहर और ज्यादा प्रभावी हो गया है. यूपी की जनता ने सन्देश दिया है कि अब जात पात की रजनीति करने वालों के दिन लद गये हैं. इधर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यही लहर 2019 में भी कायम रहेगा और मोदी जी फिर पीएम बनेंगे. यूपी से उठी सुनामी बिहार में भी जात पात और परिवारवाद को भी बहा ले जाने वाला है. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि यूपी की जनता ने सन्देश दिया है कि अब चुनाव में एक मात्र मुद्दा विकास का होगा और इससे इतर बात करने वालों का जनता खुद बायकॉट कर देगी. यूपी की जीत पर नवगछिया बाजार, भवानीपुर, रंगरा, तेतरी में भी यूपी की जीत का जश्न मनाया गया. विभिन्न जगहों पर जुलूस में पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह कुशवाहा, मुकेश राणा, रवि रंजन, मुक्ति नाथ सिंह, मुकेश कुमार, नगर उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार यादव आदि अन्य भी मौजूद थे.
