नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद पूरे बिहार, विशेषकर गोपालपुर क्षेत्र के वैश्य, व्यवसायिक समुदाय सहित सभी वर्गों के लोगों ने एनडीए को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है।
नवगछिया के जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, बीस सूत्री सदस्य सह पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु भगत ने पूरे बिहार के वैश्य, व्यवसायिक तथा सभी वर्गों के मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और विश्वास के पक्ष में अपना मत देकर यह साबित कर दिया है कि बिहार में एनडीए की नीतियों पर लोगों का भरोसा मजबूत है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तूफानी लहर में विपक्ष न केवल शांत हो गया, बल्कि पूरी तरह से साफ हो गया। वही श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी को बधाई दी एवं बिहार सरकार में मंत्री मंडल पद पर सुशोभित करने की मांग कर नीतीश कुमार के नेतृत्व पर आभार जताया


