नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक टोटो दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब झंडापुर निवासी मोनी कुमारी (26), पति मोनू साह, टोटो से नवगछिया की ओर जा रही थीं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
रास्ते में अचानक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके कारण मोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
