गोपालपुर। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में मंगलवार को गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष एएनसी (Antenatal Care) जांच शिविर की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य विभाग की पहल पर आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
Total Downloads: 165
कार्यक्रम का उद्घाटन गोपालपुर चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुधांशु कुमार, डॉ. हसनैन कबीर, जिला समन्वयक (पिरामल) डॉ. सरताज आलम, तथा स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर एएनएम अनिता कुमारी, मनोरमा सिन्हा, संगीता कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
इस शिविर में गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन, टीकाकरण एवं आवश्यक परामर्श दिए जाएंगे।

स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस तरह के शिविर से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव एवं बेहतर मातृत्व देखभाल सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
