नवगछिया : प्रखंड के मड़वा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या तीन में बुधवार की देर रात लगी आग से दो परिवार पूरी तरह प्रभावित हो गए। देर रात लगभग 2 बजे वार्ड सदस्य मिथलेश देवी के घर में अचानक आग भड़क उठी, जो कुछ ही मिनटों में पूरे पशु घर और आसपास के हिस्सों में फैल गई।

सारा सामान जलकर राख, एक बकरी की मौत

आग इतनी भीषण थी कि पशु घर में बंधी एक बकरी जिंदा जल गई। इसके अलावा पलंग, कुर्सी, बर्तन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए। आग की लपटें पड़ोसी चंदा देवी के घर तक भी पहुंच गईं, जहां रखे कपड़े और घरेलू सामान नष्ट हो गए।

मिथलेश देवी ने बताया कि आग की घटना में उनका करीब दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों की तत्परता से बची बड़ी दुर्घटना

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी बीच डायल-112 को सूचना दी गई और दमकल दस्ता भी बुलाया गया। दमकल गाड़ी के पहुंचने तक ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर नियंत्रण पा लिया था। ग्रामीणों की तत्परता नहीं होती तो क्षति और अधिक हो सकती थी।

पुलिस की प्रतिक्रिया

झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी तक घटना से संबंधित कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *