चाय दुकान पर छोटे-छोटे पुरिया बनाकर बेच रहा था गांजा
Total Downloads: 66

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरो माइल के पास विशु राउत पुल पहुंच पथ के किनारे चाय दुकान में गांजा बेच रहे युवक को नवगछिया पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी मुकुंद कुमार पिता अंजीत कुमार राय है. नवगछिया पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, कि तेतरी जीरोमाइल में चाय दुकान में अवैध रूप से गांजे की बिक्री की जा रही है, सूचना के आधार पर छापेमारी किए जाने पर पाया कि मुकुंद झोले में गांजा का छोटा-छोटा पुड़िया बनाकर बेच रहा था. पुलिस को देखते ही वह झोला फेक कर भागने लगा. युवक को भागता देख खदेड़ कर पकड़ा और झोले की तलाशी लेने पर गांजा बरामद किया गया. झोले में ढाई सौ ग्राम गांजा था. जिसका छोटा छोटा पुर्या बनाया गया था.

