नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में शनिवार को आग तापने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता की पहचान 23 वर्षीय क्रांति कुमारी, पति आलोक कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रांति कुमारी अपने घर में घूर (आग) ताप रही थीं, तभी अचानक उनकी नाइटी में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद परिजनों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

परिजन शर्मिला देवी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

हालांकि, बेहतर इलाज को देखते हुए महिला को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *