नवगछिया के मक्खातकिया स्थित साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता प्रज्ञा भारती के आवास पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस समारोह में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवियों ने प्रज्ञा भारती को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

समाजसेवी गुलशन कुमार ने प्रज्ञा भारती को मोमेंटो और बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख विजय कुमार मंडल, शिक्षक जय प्रकाश मंडल, चंद्रकांत मंडल, अजेश साहू, मोतीलाल मंडल, अधिवक्ता उद्धेश्वर मंडल, प्रभास कुमार, कपिल देव शर्मा, रुपेश, समाजसेवी शंकर मंडल, लक्ष्मीकांत मंडल, फेकन मंडल, पृथ्वी मंडल, सुनील मंडल, शिक्षिका श्रीमती शीला कुमारी और शिक्षक कारेलाल मंडल सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे, जिन्होंने प्रज्ञा को सम्मानित किया।

समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने प्रज्ञा भारती की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना की। उन्होंने प्रज्ञा को भविष्य में विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि प्रज्ञा भारती क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

प्रज्ञा भारती के कोच ज्ञानदेव और सन्नी कुमार समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने फोन के माध्यम से प्रज्ञा को बधाई और शुभकामनाएं भेजीं। इस सम्मान समारोह का माहौल उत्साह और गर्व से परिपूर्ण रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *