नवगछिया में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे मालगोदाम के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सुबह करीब 6 बजे टहलने निकले लोगों ने शव को देखा और तुरंत रेल थाना पुलिस को सूचना दी।

Whatsapp group Join

सूचना मिलते ही रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान

पुलिस ने मृतक की पहचान नवगछिया निवासी सुबोध सिंह के 19 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पिता से हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात अमित का अपने पिता से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह गुस्से में घर से निकल गया। रात करीब 11 बजे के बाद वह घर वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह उसका शव रेलवे मालगोदाम के पास एक पेड़ से मफलर के सहारे लटका हुआ पाया गया।

आत्महत्या की आशंका, जांच जारी

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि अमित को नशा और जुआ खेलने की आदत थी, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रेल थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से जुड़े हर बिंदु की गहन जांच की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *