नवगछिया। नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी निवासी आर्मी जवान गोविंद कुमार से ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर 14.90 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में गुरुवार को नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Whatsapp group Join

साइबर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है और ठगी से जुड़े सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पीड़ित गोविंद कुमार ने बताया कि वह एक ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के संपर्क में आए थे। प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों ने अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में यूपीआई और अन्य ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से उनसे कुल 14.90 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।

जब मुनाफा नहीं मिला और संपर्क टूटने लगा, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि संबंधित खातों, मोबाइल नंबरों और ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच की जा रही है। साइबर सेल ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें और अधिक मुनाफे के लालच में न आएं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *