भागलपुर कलेक्ट्रेट को एक ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कलेक्ट्रेट कैंपस में स्थित जिला पदाधिकारी (डीएम) कार्यालय, डीडीसी कार्यालय, समीक्षा भवन समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी शाखाओं को एहतियातन खाली कराया गया। आम लोगों को बाहर निकालकर पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों को लगाया गया है। गेट के बाहर भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

DSP अजय कुमार चौधरी का बयान

अजय कुमार चौधरी ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। जांच पूरी होने तक सतर्कता बरती जा रही है और परिसर में लगातार तलाशी अभियान जारी है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

इससे पहले भी भागलपुर कोर्ट को दो बार ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। उन मामलों में भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया था, हालांकि कोई विस्फोटक नहीं मिला था।

लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए बिहार पुलिस साइबर स्तर पर भी जांच कर रही है ताकि धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले की पहचान की जा सके। पूरा मामला भागलपुर और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet