नवगछिया। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 154 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 7 मार्च को नवगछिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया जीरोमाईल के पास ब्राउन शुगर की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने जीरोमाईल के पास खड़े दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 154 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान ज्योतिष कुमार और मयंक कुमार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नवगछिया थाना अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार नवगछिया के कुछ इलाकों में लंबे समय से स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की चर्चा होती रही है। साहू टोला, मदन अहिल्या कॉलेज के आसपास, हरना चौक रेलवे फ्लाईओवर के पास और मख्खा तकिया इलाके में भी इस तरह की शिकायतें मिलती रही हैं। नागरिकों ने इन क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *