भागलपुर–नवगछिया के बीच घोषित एनएच-131बी को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। फोरलेन बनने के बाद इस मार्ग पर टोल व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जिच्छो बाइपास पर संचालित टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा और इसके स्थान पर नवगछिया से लगभग 2.3 किलोमीटर दूर खगड़ा चौक के पास नया टोल प्लाजा बनाने का प्रस्ताव है।

राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) अधिकारियों के अनुसार डीपीआर और ड्रोन सर्वे के आधार पर खगड़ा चौक के पास आठ लेन का आधुनिक टोल प्लाजा बनाया जाएगा। यह टोल प्लाजा नवगछिया से भागलपुर के चौधरीडीह तक बनने वाली फोरलेन सड़क पर स्थित होगा।

इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखी जा सकती हैं। वहीं तेतरी से महादेवपुर और बिहपुर-गोपालपुर रोड का एक बार फिर सर्वे कराए जाने की संभावना है। सर्वे रिपोर्ट के बाद ही टोल प्लाजा की अंतिम जगह तय की जाएगी।

एनएच विभाग के अनुसार जिच्छो और लोदीपुर के बीच स्थित मौजूदा बाइपास टोल प्लाजा को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। डीपीआर में यह भी बताया गया है कि एनएच-131बी के 14 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा प्रस्तावित हैं। इसलिए यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ से बचाने के लिए एक टोल प्लाजा हटाने की तैयारी की जा रही है।

अगर खगड़ा चौक पर नया टोल प्लाजा बनता है तो 14 किलोमीटर के अंदर दो टोल प्लाजा हो जाएंगे। इसी वजह से जिच्छो स्थित टोल प्लाजा को बंद करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

हालांकि इस प्रस्ताव को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब जिच्छो में पहले से टोल प्लाजा संचालित है, तो उसे बंद कर खगड़ा में नया टोल प्लाजा बनाने पर करोड़ों रुपये खर्च करना कितना उचित होगा। क्योंकि टोल टैक्स तो वाहनों को आते-जाते दोनों ही जगह देना पड़ेगा, चाहे वह खगड़ा हो या जिच्छो।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *