नवगछिया। रेलवे फाटक बंद करने के विरोध में सोमवार को आजाद हिंद मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि रेलवे फाटक बंद कर देने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आने-जाने में लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।

उन्होंने रेलवे प्रशासन से जनहित को देखते हुए जल्द फाटक खोलने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर रेलवे प्रशासन ने फाटक नहीं खोला तो 20 मार्च को रेल चक्का जाम किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *