नवगछिया: भागलपुर के सांसद Ajay Kumar Mandal की अनुशंसा पर नवगछिया के दुर्गा स्थान रोड निवासी, जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर को पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल अंतर्गत मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (DRUCC) का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनका यह मनोनयन सत्र 15 अगस्त 2026 तक के लिए किया गया है, जिसे सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कुमार मिलन सागर ने सांसद अजय कुमार मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे रेल यात्रियों की समस्याओं के समाधान और बेहतर रेल सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास करेंगे।
उनके मनोनयन की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पूर्व जदयू नगर परिषद अध्यक्ष अजीत कुमार पटेल, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी प्रवीण भगत, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, प्रदेश अति पिछड़ा प्रकोष्ठ महासचिव प्रशांत कन्हैया, वार्ड प्रतिनिधि मुकेश राणा, भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक भगत, भाजपा नेता कौशल जासवाल सहित कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


