रंगरा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर में वार्षिक परीक्षा के दौरान एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक छात्र ने विद्यालय परिसर में हंगामा करते हुए हथियार लहराकर दहशत फैला दी।
Total Downloads: 189
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के कोशकीपुर निवासी एक छात्र परीक्षा देने विद्यालय पहुंचा था। विद्यालय सूत्रों के मुताबिक, उसकी गतिविधियां शुरू से ही संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। प्रार्थना में शामिल होने को कहने पर छात्र अचानक भड़क गया और शिक्षकों के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा।
स्थिति बिगड़ती देख जब शिक्षक उसे शांत कराने का प्रयास कर रहे थे, तभी वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने लगा। इस दौरान उसने कमर से कट्टा निकालकर शिक्षकों को धमकाया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस छात्र की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
