नवगछिया। सिविल सर्जन भागलपुर के निर्देश पर एसीएमओ के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को सीएचसी इस्माईलपुर पहुंचकर महिला डाटा ऑपरेटर द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार पर लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोपों की जांच की।

जांच टीम के नेतृत्वकर्ता ने बताया कि मामले के संदर्भ में डाटा ऑपरेटर से मौखिक एवं लिखित बयान लिया गया। साथ ही सीएचसी के अन्य महिला एवं पुरुष कर्मियों से भी अलग-अलग बयान दर्ज किए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से भी इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।

उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सिविल सर्जन भागलपुर को सौंपी जाएगी, ताकि आगे की उचित कार्रवाई की जा सके।

जांच टीम में डॉ. सीमा कुमारी (जिला स्वास्थ्य समिति), रितु कुमारी (मैनेजर, प्रोग्राम पीएसआई इंडिया) एवं अक्षय कुमार झा (जिला समन्वयक, उर्मिला इंटरनेशनल, भागलपुर) शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *