नवगछिया: पुलिस जिला नवगछिया के कदवा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 17 चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 30 मार्च 2026 को एनएच-58 स्थित तिरधार के समीप की गई।

पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। उसकी हरकत पर संदेह होने पर पुलिस ने तत्काल पीछा किया और उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से विभिन्न कंपनियों के 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर मकई टोला निवासी शिव कुमार चौधरी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने मोबाइल चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है।

इस मामले में कदवा थाना कांड संख्या 36/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मोबाइल फोन कहां-कहां से चोरी किए गए थे और इस गिरोह का नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

पुलिस की इस कार्रवाई को मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *