भागलपुर: युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने लोकसभा सभा में बोलते हुए कहा कि भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के खासकर नवगछिया अनुमंडल का इलाका मक्का और केला का उत्पादन बहुत मात्रा में होता है।

IMG-20170228-WA0005

मैं कृषि मंत्री के माध्यम से सदन में केंद्र सरकार से मांग करता हूँ कि भागलपुर में कृषि आधारित उद्योग खोंलने की कृपा करे, क्योकि इस क्षेत्र से मक्का भारी मात्रा में बाहर भी जाता है। अगर भागलपुर में कृषि आधारित उद्योग केंद्र खोला जाता है तो निश्चित रूप से क्षेत्र के किसानो का विकास होगा । भागलपुर चुकि देश के मानचित्र पर पर भी है। सरकार ने भागलपुर को स्मार्ट सिटी भी बनाने का निर्णय लिया है। भागलपुर में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भी है और वहां काफी मात्रा में जमीन भी है। हमे लगता है कि दो हजार एकड़ से अधिक जमीन भी है। सरकार नये नये कृषि आधारित संसाधनों को खोलकर कृषि व किसानो को आगे और बढ़ाने का कर सकते है । भारत कृषि आधारित देश है किसानो के चेहरे पर जब तक मुस्कान नही आयेगी तब तक देश आगे नही बढ़ेगा । पीएम नरेंद्र मोदी जी भी सदन में भाषण के दौरान कहा था कि गर्मी की छुट्टी में इंजिनियर को हम गावं,घर में भेज कर मिटटी की जाँच करायेंगे । लेकिन अभी तक सरकार लागु नही कर पायी।
सांसद ने लोकसभा में पीएम मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि देश भाषण और सिर्फ जुमलो पर नही चलने वाला है । कथनी और करनी में फर्क होगा तो देश का विकास ठप हो जायेगा । देश की जनता ने इस पीएम मोदी पर अटूट विश्वास कर जनता ने बड़ा बहुमत दिया है । इस लिए किसानो की हित में बड़ा काम सरकार को करना चाहिए। जहाँ किसानो का मामला होता है वहाँ मिट्टी जाँच की बात होती है। उसके बाद जुटाई,बुआई,फसल,कटाई और उसकी मार्केटिंग करने की बात करते है ।निश्चित रूप से सरकार ने भी इस बजट में कहा है कि हम किसान की आय को दोगुना करने का काम करेंगे । जो केंद्र सरकार का किसानो के प्रति उदासीनता रबैया है इस स्थिति में किसानो की आय दोगुनी होने का कोई प्रशन नही है। इस लिए सरकार को किसानो के विकास के लिए निति निर्धारित करनी होगी । इसके लिए निर्धारित रूप से समय पर मिट्टी की जाँच हो,किसानो को जुताई के लिए सब्सिडी दी जाय,बुआई के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज और खाद किसानो को मुहैया कराए सरकार।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *