बिहपुर | बिहपुर रेलवे स्टेशन स्थित बंद पड़े मालगोदाम को पुनः चालू कराने की मांग तेज हो गई है। इसको लेकर स्थानीय विधायक कुमार शैलेंद्र ने सोनपुर मंडल के डीआरएम को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बिहपुर स्टेशन पर मालगाड़ियों के परिचालन के लिए ट्रैक का विकास कार्य किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके बावजूद स्टेशन का मालगोदाम अब तक बंद पड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि मालगोदाम की मरम्मत के लिए 9 फरवरी को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, लेकिन इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक ने डीआरएम से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कर मालगोदाम को चालू कराया जाए, ताकि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति मिल सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....