खरीक | खरीक प्रखंड के प्लस टू स्कूल तुलसीपुर का मॉडल स्कूल में चयन होने के बाद पोषक क्षेत्र के बच्चों के नामांकन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 9वीं कक्षा में नामांकन नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने शुक्रवार को स्कूल परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

धरना का नेतृत्व सज्जन भारद्वाज ने किया। अभिभावकों का कहना था कि मॉडल स्कूल बनने के बाद स्थानीय बच्चों के नामांकन में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है।

धरना के बाद अभिभावकों का एक प्रतिनिधिमंडल भागलपुर पहुंचा और डीडीसी को आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की। अभिभावकों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर पोषक क्षेत्र के बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की है।

मामले को लेकर अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....