नारायणपुर –  :प्रखंड के शाहपुर चौहद्दी गाँव से सेवानिवृत्त  प्रधानाचायॆ  गोपाल भूषण ठाकुर की पुत्री इंटर की छात्रा लक्की  कुमारी का 23 फरवरी को छात्रा के  ट्यूटर द्वारा अपहृत छात्रा को भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम अनि दयाशंकर राय ने गुप्त सूचना पर नवगछिया से गुरूवार की रात्रि  बरामद किया.

Kidnapping

लड़की डायनमिक कोचिंग सेंटर में इंटर की पढ़ाई करती थी संस्थान  के शिक्षक रौशन कुमार के द्वारा  23 फरवरी के रात में अपहृत कर लिया गया था. भवानीपुर थाना में लड़की के पिता गोपाल ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराया. जिसमें प्रेमी के पिता गोपाल को पुलिस ने तुरंत कार्रवाई में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत नवगछिया भेजा .शुक्रवार को महिला पुलिस अभिरक्षा में नवगछिया न्यायालय में बयान के लिए भेजा बयान के बाद लड़की को भवानीपुर थानाध्यक्ष कागजी प्रक्रिया के बाद  परिजनो को सुपुर्द किया गया. थानाध्यक्ष सुदिन राम  ने बताया कि न्यायालय में छात्रा का 164 का बयान दर्ज कराने एवं  मेडिकल  कराने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार लड़की को उनके  माता-पिता को सुपुर्द किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *