बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के ओवरऑल कलेक्शन की बात करें तो यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

images(3)

मुम्बई : बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के ओवरऑल कलेक्शन की बात करें तो यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। हालांकि यदि सिर्फ भारतीय कलेक्शन को देखें तो अभी फिल्म को 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में कुछ वक्त और लग सकता है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही शशांक शेखर निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को भारत में 12.25 करोड़ के आंकड़े के साथ खुली और शनिवार को इसने 14.75 करोड़ की कमाई की, रविवार को फिल्म ने अब तक का सबसे ज्यादा 16.05 करोड़ का कलेक्शन किया और सोमवार को यह 12.08 करोड़ का कांटा छू सकी। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार के आंकड़ों की बात करें तो यह कमाई क्रमशः 7.25, 5.95 और 5.06 करोड़ रुपए रही। फिल्म का भारत में अब तक का कुल कलेक्शन 73.66 करोड़ रुपए हो चुका है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....