नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह से करते हुए कहा कि सांसद बुलो मंडल की बिहार की राजनीति में लगातार बढती हुई लोकप्रियता से बिचलित होकर विपक्षी सोची समझी साजिश के तहत सांसद बुलो मंडल की हत्या भी करवा सकते है।

IMG_20170228_4797

जो कि पिछले दिनों दुर्दांत अपराधी छोटुआ यादव के बयान से अखबारों में सांसद बुलो मंडल की हत्या की सुपारी की खबर प्रमुखता से सामने आयी है।
श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को अविलम्ब जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करना चाहिए क्यों की वर्तमान में सांसद बुलो मंडल जी युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है । जिसके करण पार्टी के संगठनात्मक कार्यो के लिए पुरे प्रदेश और देश भर में दौरा करना पड़ता है। बिहार के कई जिले नक्सल प्रभावित भी है।
उन चार नामों को पुलिस को सार्वजनिक करना चाहिए जिनके वारे में अपराधी छोटुआ द्वारा सुपारी लेने की बात कहा गया है और उच्य स्तरीय जाँच करा कर उन सुपारी देने वाले व्यक्तियों का नाम उजागर कर उनपर 120 बी के तहत मामला दर्ज कर कठोर करवाई करे ।
श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय अगर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल को जेड श्रेणी की सुरक्षा नही मुहैया करायेगी तो प्रदेश युवा राजद पुरे बिहार में केंद्र सरकार के खिलाफ आन्दोलन करेगी ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *