दबंग, चुलबुल पांडे के नाम से मशहूर भागलपुर के कई थानों में अपने काम का डंका बजाने वाले सब-इंस्पेक्टर बिजय चंद्र शर्मा की एक सड़क हादसे में हुई मौत ने जहाँ एक तरफ पुरे डिपार्टमेंट को दुखी कर दिया है तो वहीं भागलपुर शहर की तमाम जनता भी शोक में डूबी हुई है । बिजय चंद्र शर्मा फिलहाल शहर के सबसे व्यस्त थाना तिलकामांझी में पदस्थापित थे और रविवार रात गश्ती के दौरान एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई ।

ऐसे हुई मौत !
जानकारी के मुताबिक विजय चंद्र शर्मा रात के दो बजे हवाई अड्डा वाले क्षेत्र में अकेले अपनी स्कॉर्पियो से गश्ती कर रहे थे, इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो का एक टायर ब्लास्ट हुआ और उनकी गाड़ी पलट गई, इस दुर्घटना में दारोगा विजय चंद्र शर्मा की मौत हो गई । हालांकि इस मौत पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर थानाध्यक्ष विजय चंद्र शर्मा रात्रि के दो बजे अकेले गश्ती पर क्यों गए थे ? वाकई में यह दुर्घटना है या कोई साजिश ? खैर अधिकारियों के मुताबिक पुलिस जांच के बाद हकीकत सामने होगा ।

अधिकारियों ने कहा !
विजय चंद्र शर्मा की मौत डिपार्टमेंट के लिए अपूर्णीय क्षति है, यह बातें डिपार्टमेंट के आलाधिकारी कह रहे हैं । भागलपुर प्रक्षेत्र के आईजी सुशिल मानसिंह खोपड़े ने कहा – विजय चंद्र शर्मा को जबसे तिलकामांझी का थानेदार बनाया गया था, तब से क्षेत्र में अपराध की वारदातों में काफी कमी आ गई थी । भागलपुर में महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली संस्था ‘चेतना सर्विंग ह्यूमिनीटी’ की संस्थापक चेतना त्रिपाठी सिंह ने कहा ‘ देश ने एक सच्चे सिपाही को खो दिया है ,भागलपुर पुलिस के लिए ये बेहद दुखदायी खबर है ।’
आम जनता भी है दुखी ।
बता दें कि विजय चंद्र शर्मा को चाहने वालों की कमी नहीं है शहर भागलपुर में, वजह उनकी बहादुरी और शानदार पुलिसिंग । किसी भी खराब सिचुएशन पर तुरन्त पहुँच कर मामले को अंडर कण्ट्रोल कर लेना विजय चंद्र शर्मा की खासियत थी । आमलोगों के साथ दोस्ताना सम्बंध तो अपराधियों पर कहर बनकर टूटने वाला विजय चंद्र शर्मा हर दिल अजीज थे ।

