नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में रंजीत मंडल और उनकी पत्नी घायल हो गए।

घायलों को परिजनों द्वारा तुरंत इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रंजीत मंडल ने मामले को लेकर परबत्ता थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....