बिहपुर। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 सर्विस रोड के पास पुलिस ने संदेह के आधार पर एक बाइक के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया। पकड़े गए दोनों युवक नवगछिया थाना क्षेत्र के सोकचा गांव निवासी मनीराम कुमार और अंकित कुमार बताए गए हैं।
जांच के दौरान संबंधित थाने से संपर्क करने पर पता चला कि बरामद अपाचे मोटरसाइकिल पटना के Pirbahore Police Station क्षेत्र से चोरी हुई थी।
झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद संबंधित कांड के अनुसंधानकर्ता झंडापुर थाना पहुंचे। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों युवकों को अपने साथ ले जाया गया।

पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
