नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र में बीमा जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक महिला द्वारा अपने मृत पति के नाम पर बीमा पॉलिसी लेकर क्लेम हासिल करने की कोशिश किए जाने का खुलासा हुआ है। मामले का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, भागलपुर के कर्मचारी संजीव कुमार ने रंगरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि सुनैना देवी ने अपने पति के नाम पर बीमा पॉलिसी ली, जबकि उनके पति की मृत्यु वर्ष 2022 में ही हो चुकी थी।

आरोप है कि महिला ने वर्ष 2023 में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बीमा पॉलिसी जारी करवाई और वर्ष 2024 में बीमा क्लेम लेने का प्रयास किया। शिकायत मिलने के बाद रंगरा थाना में कांड संख्या 95/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

अनुसंधान के दौरान दस्तावेजों और उपलब्ध तथ्यों की जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने भीम टोला निवासी सुनैना देवी, पति स्वर्गीय कारे मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

रंगरा थाना प्रभारी विश्व बंधु कुमार ने बताया कि बीमा कंपनी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और क्लेम प्रक्रिया से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

पुलिस इस पूरे फर्जीवाड़े के नेटवर्क और इसमें संभावित रूप से शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *