खरीक में दुकान किराया विवाद और धमकी के मामले में एक वृद्ध दंपत्ति ने सोमवार को पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। खरीक बाजार निवासी कांता देवी लाठ ने नवगछिया के पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है।

आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके किरायेदार कई महीनों से किराया नहीं दे रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

कांता देवी के अनुसार, खरीक बाजार में उनकी दो दुकानें हैं। इनमें मो. रहबर और अमर पोद्दार पिछले तीन-चार वर्षों से किरायेदार के रूप में रह रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों के बहकावे में आकर दोनों ने किराया देना बंद कर दिया है।

इस संबंध में उन्होंने न्यायालय में दिवानी वाद (T.Ev.S. No.- 1/2025) भी दायर किया है।

कांता देवी ने आवेदन में बताया कि केस की जानकारी मिलने के बाद दोनों किरायेदार उन्हें और उनके वृद्ध पति को लगातार धमका रहे हैं। उन पर घर के पीछे स्थित खाली जमीन में गंदगी फैलाने और जबरन दुकान अपने नाम रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाने का भी आरोप है।

पीड़िता ने कहा कि दुकानों का किराया ही उनके परिवार की जीविका का एकमात्र साधन है। किराया बंद होने से उनका जीवन प्रभावित हो रहा है।

इस मामले को लेकर वैभव शर्मा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *