विक्रमशिला सेतु पर चारपहिया मालवाहकों पर सुबह पांच से रात नौ बजे तक रोक

नवगछिया। विक्रमशिला सेतु पर बनाए गए बेली ब्रिज पर वाहनों के परिचालन का रफ ट्रायल रन शुरू हो गया है। मंगलवार देर रात सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों ने सेना की गाड़ियों के माध्यम से ब्रिज पर रफ ट्रायल किया।

ट्रायल के दौरान हल्के वाहनों की आवाजाही और उनकी स्पीड का आकलन किया गया। इस दौरान बीआरओ अधिकारियों ने स्वयं गाड़ी चलाकर ब्रिज की मजबूती और संचालन क्षमता की जांच की।


अभी ऑफिशियल ट्रायल नहीं

इस संबंध में बीआरओ के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभी आधिकारिक ट्रायल रन नहीं है, बल्कि केवल प्रारंभिक (रफ) परीक्षण किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जब बेली ब्रिज का पूरा कार्य पूर्ण हो जाएगा, तब एक साथ औपचारिक ट्रायल रन कराया जाएगा।


आईआईटी विशेषज्ञों की निगरानी में होगा फाइनल ट्रायल

बीआरओ अधिकारियों ने बताया कि अंतिम ट्रायल रन आईआईटी विशेषज्ञों की मौजूदगी में कराया जाएगा। इसके बाद विशेषज्ञों द्वारा ब्रिज की सुरक्षा और मजबूती की जांच कर उसे “फिट एंड फाइनल” सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन द्वारा इस पुल पर वाहनों के परिचालन की अनुमति दी जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *