नवगछिया: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो नवगछिया अनुमंडल के परबत्ता क्षेत्र के एक युवक का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे व्यक्ति, हथियार और घटना की परिस्थितियों का सत्यापन किया जाएगा।

एसपी ने कहा कि यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार अवैध साबित होता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी वीडियो या सामग्री को बिना सत्यापन के साझा न करें। अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचना समाज और कानून-व्यवस्था के लिए आवश्यक है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....