अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना टल गई। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसकी जानकारी गुरुवार को एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना 3 जून की है। राघोपुर गांव में एक चारपहिया वाहन से बकरी के टकराने के बाद विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान शंकर कुमार सुमन ने परबत्ता थाना को सूचना दी कि अशोक मंडल नामक व्यक्ति हथियार लेकर उनके घर पहुंच गया है तथा गाली-गलौज और मारपीट कर रहा है।

सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी अशोक मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ परबत्ता थाना कांड संख्या 76/26 दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

परबत्ता थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों और कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर हथियार का प्रदर्शन या उपयोग करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। समय पर मिली सूचना और पुलिस की तत्परता के कारण एक संभावित बड़ी घटना को टालने में सफलता मिली।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet